Home

Bihar Election Result 2025 : मतगणना की उलटी गिनती शुरू, अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

  • बिहार में कल सुबह से शुरू होने वाली काउंटिंग को लेकर राज्य के सभी 38 जिलों में 46 केंद्र बनाए गए हैं. वोटिंग में प्रयुक्त ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को दो-स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है.

Bihar Election Result 2025 : बिहार में 2 चरणों में कराए गए चुनाव के बाद अब हर किसी को नतीजे का इंतजार है. इस बार बिहार में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है. दोनों चरणों में वोटर्स ने खासा उत्साह दिखाया और 65 फीसदी से अधिक वोट डाले गए. 2 चरणों में वोटिंग 6 और 11 नवंबर को कराई गई. राज्य में साल 1951 के बाद का सबसे अधिक 67.13 फीसदी वोटिंग हुई है. काउंटिंग को लेकर सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है. बिहार में सभी 38 जिलों में 46 केंद्रों पर शुक्रवार को काउंटिंग कराई जाएगी. 243 सीटों वाली विधानसभा चुनाव को लेकर खासा उत्साह है और दोपहर 12 बजे तक शुरुआती रुझानों के आने की संभावना है.

हम बहुत बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे: संजय झा

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा, हम बहुत बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे.

बयान को तोड़-मरोड़कर पेश न करें: मनोज झा

वोटों की गितनी से पहले बिहार में आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने अपने बयान से सियासी घमासान मचा दिया है. डीजीपी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने आदेश दे दिए हैं. वहीं, पार्टी नेता के बयान परराज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश न किया जाए. बिहार चुनाव रैली के दौरान बीजेपी ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, उससे पता चलता है कि वो हार रहे हैं.

नहीं मिलेगी जीत के जश्न की अनुमति: डीजीपी

मतगणना के दिन से पहले बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा, सभी तैयारियां कर ली गई हैं. पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, कहीं भी किसी भी राजनीतिक दल को जीत का जश्न मनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. वोटों की गिनती अच्छे से संपन्न होगी.

नतीजों से पहले BJP का बड़ा बयान

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता एनडीए को अपना जनादेश दे रही है और उसके नेतृत्व में अपना विश्वास दोहरा रही है. अगले 24 घंटों में सब कुछ साफ हो जाएगा. जो लोग अपमानजनक टिप्पणी करेंगे या जनता को गुमराह करने की कोशिश करेंगे, उन्हें जनता बख्शेगी नहीं. बिहार कानून और व्यवस्था द्वारा शासित राज्य है और कोई भी व्यक्ति या समूह जो भड़काऊ बयान देगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *