खेलरांची

IND v/s SA वनडे 30 नवंबर को रांची में, टिकट की कीमतें 1000 से 12 हजार रुपये तक

Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले वनडे मैच के लिए टिकट वितरण की घोषणा कर दी है। यह मुकाबला 30 नवंबर 2025 को रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, एचईसी कैंपस, धुर्वा में खेला जाएगा। जेएससीए की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सदस्यों और संबद्ध इकाइयों को 23 और 24 नवंबर को कॉम्प्लिमेंट्री (निःशुल्क) टिकट वितरित किए जाएंगे। इसके साथ एक टी-शर्ट और एक बैग भी दिया जाएगा।

टिकट वितरण की तिथि और स्थान

  • जमशेदपुर (केनन स्टेडियम, जेएससीए कार्यालय कॉन्फ्रेंस हॉल) – 23 नवंबर 2025 (रविवार), सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक।
  • रांची (एम.एस. धोनी पवेलियन, साउथ गेट, जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम) – 24 नवंबर 2025 (सोमवार), सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक।

सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने JSCA फोटो पहचान पत्र या वैध पहचान पत्र के साथ उपस्थित हों।

टिकट खरीदने की व्यवस्था

सदस्य और संबद्ध इकाइयां टिकट 20 नवंबर 2025 (गुरुवार) तक ईमेल (oncasht@gmail.com) के माध्यम से खरीदने का अनुरोध भेज सकती हैं। भुगतान ऑनलाइन (RTGS/NEFT) के माध्यम से किया जाएगा।

बैंक विवरण:

  • खाता नाम: Jharkhand State Cricket Association
  • बैंक: Indian Bank, Jamshedpur Branch
  • खाता संख्या: 491042353
  • IFSC कोड: IDIB000J006

टिकट मूल्य सूची

विंगश्रेणीटिकट मूल्य (रु.)
विंग Aनिचला टियर1000
ऊपरी टियर1300
विंग Bनिचला टियर2200
ऊपरी टियर1700
विंग Cनिचला टियर1000
ऊपरी टियर1300
विंग Dनिचला टियर2000
ईस्ट/वेस्ट हिल1800
अमिताभ चौधरी पवेलियन12000
प्रेसिडेंट्स एनक्लोजर2400
हॉस्पिटैलिटी बॉक्स7000 – 12000
कॉर्पोरेट बॉक्स/लाउंज8000 – 10000
एम.एस. धोनी पवेलियनलग्जरी पैनोर7500
डोनर्स एनक्लोजर1800

खरीद की अधिकतम सीमा

  • JSCA लाइफ मेंबर: अधिकतम 5 टिकट (₹1300 से ₹7000 मूल्य वर्ग में)।
  • अफिलिएटेड जिला इकाई: अधिकतम 100 टिकट (150 टिकट ₹1000 वाले और 50 टिकट ₹2000 वाले)।
  • अफिलिएटेड स्कूल/क्लब/संस्था: 25 टिकट (15 टिकट ₹1300 वाले और 10 टिकट ₹2000 वाले)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *