रांची

झामुमो ने जारी की महानगर संयोजक मंडली सदस्‍य और प्रखंड कमेटी अध्‍यक्षों की सूची

रांंची, 11 नवंबर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के निर्देश पर मंगलवार को रांची जिला महानगर संयोजक मंडली के सदस्‍यों की सूची जारी की गई है। सूची में 24 सदस्यों के नाम हैं। इसके अलावे रांची जिला संयोजक मंडली के निर्देश पर रांची जिला के नामकुम, नगड़ी,

बूंडु, तमाड़, कांके, रातु, बेडो, बुढ़मू, चान्हो, खलारी सहित अन्य 18 प्रखंडों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सह सचिव के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।

वहीं रांची महानगर संयोजक मंडली में मुख्य रूप से अंतू तिर्की, पवन जेडीया, नयनतारा उरांव, विरु तिर्की, अफरोज अंसारी, रामशरण विश्वकर्मा, मधु तिर्की, अंकिता वर्मा, अंकिता वर्मा, सुषमा वरदेवा, अनूप सिंह, विश्वजीत गोप, मोहमद साजिद, आशुतोष कुमार सोनू, अश्विनी शर्मा, हेमलाल मेहता हेमू, फरीद खान, रोशन कुमार, मनींद्र सिंह, प्रदीप मिर्धा, विक्रम सिंह, अरुण वर्मा, विजय महतो, शमशाद मल्लिक उर्फ भोलू मलिक, कुलदीप कुमार, जितेन्द्र गुप्ता के नाम शामिल हैं। वहीं रांची जिला प्रखंड में नामकुम प्रखंड अध्यक्ष चामू बेक और उपाध्यक्ष मोकतार खान, सुरेंद्र मुंडा, अनिमा कच्छप, प्रेम पाहन, शिव कच्छप को बनाया गया।

इसी तरह नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महतो, बुंडू प्रखंड़ अध्यक्ष कलेश्वर मुंडा, तमाड़ प्रखंड़ अध्यक्ष शक्ति पद मुंडा, रातु प्रखंड अध्यक्ष जीतनंदन महतो, कांके प्रखंड समिति अध्यक्ष नवीन तिर्की, बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष मुरसिय लाल मांझी, इटकी प्रखंड अध्यक्ष वसीम एकबाल, खलारी प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो, चान्हो प्रखंड अध्यक्ष मकबूल अहमद आजाद, लापुंग प्रखंड अध्यक्ष महादेव उरांव, मांडर प्रखंड अध्यक्ष रोशन इमानुएल तिग्गा, अनगड़ा प्रखंड़ अध्यक्ष रिझवा मुंडा, बेडो प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र साहू, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो, राहे प्रखंड़ अध्यक्ष पशुपति अहीर, सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो, सोनाहातू प्रखंड़ अध्यक्ष राजू सिंह मुंडा सहित अन्य प्रखंड़ों के उपाध्यक्ष सचिव सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष के नामों की सूची जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *