खेल

झारखंड की मिनी तलवारबाजी टीम ने नासिक में लहराया परचम, पांच पदकों के साथ लौटी टीमहटिया रेलवे स्टेशन पर हुआ खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

रांची। महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित 13वीं मिनी और 7वीं चाइल्ड राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ राज्य का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 5 से 7 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई थी।

बुधवार को जब विजेता खिलाड़ी रांची लौटे तो हटिया रेलवे स्टेशन पर उनका गुलदस्तों, मालाओं और मिठाइयों से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर झारखंड तलवारबाजी संघ के महासचिव श्री जय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष श्री करमवीर उरांव उपस्थित थे। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

🏅 पदक विजेता खिलाड़ी:

  • शिकत उरांव (रांची): अंडर-10 सबर स्पर्धा — स्वर्ण पदक
  • सृष्टि कुमारी: मिनी इवेंट, एपी स्पर्धा — रजत पदक
  • अर्पण टोप्पो: एपी स्पर्धा — कांस्य पदक
  • सरस गाड़ी: फॉयल स्पर्धा — कांस्य पदक
  • ईशान: मिनी इवेंट, फॉयल स्पर्धा — कांस्य पदक

30 सदस्यीय झारखंड टीम में रांची, रामगढ़ और लोहरदगा जिलों के बालक-बालिका शामिल थे। टीम के साथ मुख्य कोच रामाशीष सिंह, सहायक कोच रोहन, तथा टीम मैनेजर वैजयंती तिग्गा और संजय खलको भी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष श्री अर्चित आनंद समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी और आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *