रमा खलखो बनीं झारखंड महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष
Ranchi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को महिला कांग्रेस के दो राज्यों और क्षेत्रों में नई अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी की। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, झारखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो को बनाया गया है। वहीं मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की महिला शाखा की अध्यक्ष के रूप में एडवोकेट ट्यूलिप ब्रायन मिरांडा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई नियुक्तियों के साथ कांग्रेस संगठन में महिला मोर्चे को और मजबूत करने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई अध्यक्षों से उम्मीद की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में महिला कार्यकर्ताओं को संगठित कर संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएंगी।

