रांची

झारखंड के चार जिलों में 10 और 11 को शीतलहर चलने की आशंका


रांची, 9 नवंबर । झारखंड के चार जिलों में 10 और 11 नवंबर को शीतलहर चलने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी है।

विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में शीतलहर चलने की आशंका है उनमें उत्तरी-पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा शामिल हैं। विभाग ने राज्य के अन्य हिस्सों के लिए अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री के गिरावट होने की आशंका व्यक्त की है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट नहीं आएगी।

वहीं रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में दिनभर मौसम साफ रहा और सुबह में ठंड महसूस की गई।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 31.8 डिग्री और सबसे कम तापमान खूंटी में 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री, जमशेदपुर में 29.6 और 14.8, डालटेनगंज में 29.8 और 11.3 डिग्री, बोकारो में अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *