खेलरांची

14 से 16 नवंबर तक होगी स्वर्गीय बसंत लाल वर्मा स्मृति रांची जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता


राज्य प्रतियोगिता के लिए रांची टीम का होगा चयन

रांची : रांची जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में स्वर्गीय बसंत लाल वर्मा स्मृति रांची जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) का आयोजन 14 से 16 नवंबर 2025 तक मारवाड़ी युवक व्यायामशाला, मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में किया जाएगा।

यह प्रतियोगिता रांची जिले की अधिकृत सीनियर वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता है, जिसमें सभी संबद्ध क्लबों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों की टीम 16 दिसंबर से जमशेदपुर में आयोजित राज्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रांची का प्रतिनिधित्व करेगी।

रांची की टीम गत वर्ष राज्य प्रतियोगिता की उपविजेता रही थी, इसलिए इस बार भी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रतियोगिता में केवल रांची जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। अन्य जिले के खिलाड़ियों को अपने जिला संघ से एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

महिला वर्ग की टीम गठन हेतु 17 नवंबर की सुबह 8 बजे रांची विश्वविद्यालय शहीद चौक मैदान में चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी व अधिकारी

  • श्री विकास वर्मा (📞 8789500178)
  • श्री संजय कुमार ठाकुर (📞 9431176453)
  • श्री विश्वजीत नंदी (📞 6207743367) से संपर्क कर सकते हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।
महिला खिलाड़ी अपने आधार कार्ड के साथ सीधे श्री विजय वर्मा (📞 7992273613) से संपर्क कर सकती हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *