15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025: झारखंड में रोमांचक मुकाबले, झारखंड और हरियाणा का मैच ड्रॉ
रांची, 8 जुलाई 2025। झारखंड के मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में जारी 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025 के छठे दिन कुल 6 मैच खेले गए, जबकि एक मैच वॉकओवर रहा। मेजबान टीम झारखंड और हरियाणा के बीच मुकाबला 1-1 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ।
आज के मुकाबले – दिनांक 08 जुलाई 2025
- उत्तराखंड हॉकी ने केरल को 6-0 से हराया।
- दादरा & नागर हवेली एंड दमन & दिउ हॉकी ने कर्नाटक को 4-1 से पराजित किया।
- छत्तीसगढ़ हॉकी ने गुजरात को 8-2 से मात दी।
- मिजोरम हॉकी ने दिल्ली को वॉकओवर (0-5) दिया।
- ओडिशा हॉकी ने महाराष्ट्र को 3-0 से हराया।
- उत्तर प्रदेश हॉकी ने मध्य प्रदेश को 3-2 से हराया।
- झारखंड हॉकी और हरियाणा के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ।
चैंपियनशिप का महत्व
यह प्रतियोगिता भारत के सर्वश्रेष्ठ सब-जूनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों को मंच प्रदान करती है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं।
आयोजन स्थल मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम ने शानदार आयोजन कर इसे यादगार बनाया है।
