धनबाद

मैं हूं धनबाद कार्यक्रम के तहत सडक सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक

धनबाद, 4 नवंबर । जिले के रणधीर वर्मा चौक पर मैं हूं धनबाद एनजीओ संस्था ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के रूप में आम लोगों को वाहन पर रेडियम स्टिकर लगाकर जागरूक कर रहा है। इस अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, खासकर रात के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाने के लिए रेडियम स्टिकर का उपयोग करना।

मैं हूं धनबाद संस्था के संस्थापक पूजा रत्नाकर ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर धनबाद में कई बड़े शहरों की तरह रोड ऑडिट नहीं किया गया है, जिसके कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने उपायुक्त से मांग किया कि रोड ऑडिट किया जाना चाहिए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

इस रेडियम स्टिकर अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करना है। संस्था का मानना है कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और रोड ऑडिट जैसे कदमों से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *