69वीं SGFI राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड की 23 सदस्यीय टीम रवाना
Ranchi : झारखंड की 23 सदस्यीय स्कूली कुश्ती टीम शनिवार को 69वीं SGFI राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता-2025 में भाग लेने के लिए राँची से पानीपत (हरियाणा) के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 1 से 5 नवंबर 2025 तक पानीपत में आयोजित की जा रही है।
राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता के आधार पर टीम का गठन
इस टीम का चयन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड SGFI विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के आधार पर किया गया था, जो 17 से 19 अक्टूबर 2025 तक खेलगाँव, होटवार, राँची में संपन्न हुई थी।
10 बालक और 9 बालिका पहलवान टीम में शामिल
रवाना हुई झारखंड टीम में 10 बालक, 9 बालिका पहलवान, 2 प्रशिक्षक और 2 टीम मैनेजर शामिल हैं। JEPC की ओर से खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, टी-शर्ट, खेल किट आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई।
बालिका वर्ग की टीम
1. स्नेहा कुमारी – 50kg
2. मोनिका धनवार – 53kg
3. अनीशा केरकेट्टा – 55kg
4. रोहिला कुमारी – 57kg
5. सिमरन बिलचन मिंज – 59kg
6. सुहानी कुमारी – 62kg
7. खुशबू कुमारी – 65kg
8. अभिश्री तिवारी – 68kg
9. खुशी उपाध्याय – 76kg
टीम प्रशिक्षक: चंचल कुमारी (राँची)
टीम प्रबंधक: आशा कुमारी (शिक्षा विभाग)
बालक वर्ग की टीम
1. नीरज कुमार – 57kg
2. आनंद कुमार – 61kg
3. रेहान अख्तर – 65kg
4. रामचंद्र मंडल – 70kg
5. हिमांशु कुमार – 74kg
6. रोशन केसरी – 79kg
7. प्रभु नाथ प्रियम – 86kg
8. प्रहलाद कुमार साहू – 92kg
9. जीत सिंह – 97kg
10. आयुष कुमार – 125kg
प्रशिक्षक: राजीव रंजन (JSSPS)
टीम प्रबंधन: शंभू नाथ (शिक्षा विभाग)
कुश्ती संघ और JEPC अधिकारियों ने दी शुभकामनाएँ
टीम के रवाना होने के अवसर पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर (भा.प्र.से.), JEPC के निदेशक शशि रंजन (भा.प्र.से.), अभिभावक के. रवि कुमार (भा.प्र.से.), मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, महासचिव रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, सीनियर प्रशिक्षक राजीव रंजन-भीम सहित सभी जिला कुश्ती संघों के अध्यक्ष, सचिव और JSSPS पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।
सभी ने झारखंड टीम से राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाने की उम्मीद जताई।
