रांची

एलीविटा मिसेज इंडिया वर्ल्ड के फिनाले में पहुंची तृप्ति लकड़ा

रांची, 24 अक्टूबर। झारखंड की बेटी तृप्ति कुमारी लकड़ा शुक्रवार को रांची बिरसा मुंडा से एयरपोर्ट से मुंबई को रवाना हुईं। मुंबई में एलीविटा मिसेज़ इंडिया वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

तृप्ति कुमारी लकड़ा झारखंड की पहली विवाहित आदिवासी महिला हैं, जिन्होंने अपने आत्मविश्वास और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। एयरपोर्ट पर तृप्ति लकड़ा ने बताया कि क्रायोलान की ओर से होनेवाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 26 से 30 अक्टूबर तक मुंबई में आयोजित होगा, जबकि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आगामी 30 अक्टूबर की रात आठ बजे आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि यह सफर सिर्फ मेरा नहीं, हर उस महिला का है जिसने मुश्किलों के बावजूद सपने देखना नहीं छोड़ा।

तृप्ति का मानना है कि झारखंड की मिट्टी ने उन्हें सहनशीलता, संघर्ष और शक्ति दी है। उन्होंने कहा कि अब समय है वे इस शक्ति को पूरे देश के सामने प्रस्तुत करेंगी। उनका यह प्रयास उन महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो जीवन की चुनौतियों के बीच अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *