Home

DSP प्रमोशन: झारखंड पुलिस के 23 अधिकारियों को DGP अनुराग गुप्ता ने लगाया DSP बैच, मुख्यालय में हुआ सम्मान समारोह

Ranchi, Jharkhand – झारखंड पुलिस में आज एक अहम पल देखने को मिला जब इंस्पेक्टर रैंक से प्रमोशन पाए 23 अधिकारियों को DSP (Deputy Superintendent of Police) रैंक का बैच लगाया गया। यह सम्मान समारोह झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित किया गया, जहां DGP अनुराग गुप्ता ने व्यक्तिगत रूप से सभी नवप्रोन्नत अधिकारियों को बैच पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।


🔹 बैच पाने वाले 23 नवप्रोन्नत DSP अधिकारियों की सूची:

इन अधिकारियों को आज DSP रैंक का बैच लगाया गया:

कुमुद सिन्हा, ज्योत्सना, अजय कुमार, इजाजुल हसन सिद्दकी, सुशील कुमार, अजय कुमार साहू, राजकपूर, लीलेश्वर महतो, नरेन्द्र कुमार सिन्हा, राम अनूप महतो, सरोज कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार राय, बिनोद उरांव, अखिलेश प्रसाद मंडल, शंभू प्रसाद गुप्ता, सतीश कुमार, नवल किशोर प्रसाद, उज्ज्वल साह, अजय प्रसाद, सुरेश प्रसाद, शारदा रंजन प्रसाद सिंह, राजेश कुमार एवं राजीव कुमार वीर।


🔹 64 अधिकारियों को मिला था प्रमोशन, पहले बैच के 23 को आज मिला सम्मान

झारखंड की कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने दिनांक 25 जून 2025 को कुल 64 पुलिस अधिकारियों को DSP रैंक में प्रमोशन दिया था। उनमें से पहले बैच के 23 अधिकारियों को आज बैज पहनाकर सम्मानित किया गया।


🔹 समारोह में शामिल हुए पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारी

इस सम्मान समारोह में झारखंड पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:

  • ADG मुख्यालय प्रिया दूबे
  • IG ट्रेनिंग ए विजयालक्ष्मी
  • IG अभियान डॉ माईकलराज एस
  • IG मानवाधिकार नरेंद्र कुमार सिंह
  • IG CID सुदर्शन प्रसाद मंडल
  • IG प्रोविजनल पटेल मयूर कनैयालाल
  • DIG कार्मिक सुरेंद्र कुमार झा
  • DIG SIB मनोज रतन चोथे
  • DIG बजट संध्या रानी मेहता
  • DIG स्पेशल ब्रांच शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल
  • DIG CID चंदन कुमार झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *