खेलरांची

रांची सीनियर महिला हैंडबॉल टीम के लिए चयन ट्रायल 26 अक्टूबर को

रांची। झारखंड स्टेट हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में आगामी 8 से 9 नवंबर 2025 तक दुमका में आयोजित होने वाली 11वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में रांची सीनियर महिला हैंडबॉल टीम के चयन के लिए ओपन चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।

यह ट्रायल 26 अक्टूबर 2025 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से रातु चट्टी मैदान, रांची में आयोजित होगा। चयन प्रक्रिया में जिले की सभी योग्य महिला खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। चयनित खिलाड़ियों को रांची जिला टीम में शामिल किया जाएगा, जो दुमका में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

रांची जिला हैंडबॉल संघ ने सभी प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

अधिक जानकारी के लिए संघ के सचिव श्री विष्णु कुमार से संपर्क किया जा सकता है। उनका मोबाइल नंबर 9709557699 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *