द्रोणाचार्य पुरस्कार चयन समिति के सदस्य बने डॉ. मधुकांत पाठक, खेल जगत में झारखंड का बढ़ा मान
रांची : एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के अध्यक्ष बहादुर सिंह सागू ने रांची के प्रसिद्ध एथलेटिक्स कोच डॉ. मधुकांत पाठक को देश के सबसे प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार चयन समिति का सदस्य मनोनीत किया है। यह सम्मान झारखंड के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।
डॉ. पाठक को समिति का सदस्य बनाए जाने पर राज्य खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड एथलेटिक्स संघ (JAA) के अध्यक्ष सी.डी. सिंह, जे.ओ.ए. के कोषाध्यक्ष शिवेंदु दुबे, तथा जे.ए.ए. के आशीष झा, प्रभाकर वर्मा, वरुण कुमार, बंधन टोप्पो, आलोक मिश्रा, संजय त्रिपाठी, अजीत साहू, राकेश सिंह, रविन्द्र मुर्मू, सिकंदर महतो, अजय नायक, रणवीर सिंह, दशरथ महतो, मनोज कॉन्बेगी, अरविंद कुमार, विनोद सिंह, योगेश यादव, आशु भाटिया, शशांक भूषण सिंह, प्रभात रंजन तिवारी और सरोज यादव समेत कई पदाधिकारियों ने बधाई दी।
सभी ने कहा कि डॉ. पाठक की नियुक्ति राज्य के कोचों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे झारखंड की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त होगी
