रांची जिला वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, विकास वर्मा बने अध्यक्ष
लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ चुनाव, खेल के विस्तार का लिया संकल्प
रांची, 19 अक्टूबर । रांची जिला वॉलीबॉल संघ का चुनाव रविवार को अत्यंत उत्साहपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाचन के बाद वर्ष 2025 से 2029 तक के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ, जिसमें जिले के 20 क्लबों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी
संरक्षक: प्रमोद कुमार
चेयरमैन: भोला प्रताप सिंह
सह-चेयरमैन: डॉ. राजेश गुप्ता (छोटू)
अध्यक्ष: विकास वर्मा
कार्यकारी अध्यक्ष: उपेंद्र सिंह
सचिव: संजय ठाकुर
कार्यकारी सचिव: विजय वर्मा
कोषाध्यक्ष: बिश्वजीत नंदी
सह सचिव: अजय किसपोट्टा
उपाध्यक्ष: चन्द्रिका यादव, मनीष तिग्गा, राजेश गुप्ता, दीपक आनंद, आनंद नाथ तिवारी
संयुक्त सचिव: संदीप गाड़ी, सर्वजीत चौधरी, ए. सुरिन, अंकित तिग्गा, फैज़ सब्बा, अरघो कंजिलाल, अर्जुन मुंडा, गुफरान अंसारी
अवलोकक व अतिथि रहे उपस्थित
चुनाव प्रक्रिया में झारखंड वॉलीबॉल संघ के अवलोकक संजय कुमार मौजूद रहे, जबकि रांची जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष निशिकांत पाठक विशेष अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए। पूरी प्रक्रिया सर्वसम्मति और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।
खेल विकास को लेकर लिए गए निर्णय
चुनाव उपरांत आयोजित बैठक में नवगठित कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि जिले में जल्द ही जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु सभी वर्गों की प्रतियोगिता, स्कूली प्रतियोगिता और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
संघ ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वॉलीबॉल के प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाने का भी संकल्प लिया।
‘हर विद्यालय और पंचायत तक पहुंचाएंगे वॉलीबॉल’ — विकास वर्मा
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास वर्मा ने कहा, “हमारा उद्देश्य वॉलीबॉल खेल को रांची के प्रत्येक विद्यालय और पंचायत स्तर तक पहुँचाना है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होगी।”
संघ के पदाधिकारियों ने अंत में सभी सदस्यों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वॉलीबॉल खेल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
