दीपावली पर पीएम ने देशवासियों के लिए कही ये खास बात… जानें मोदी का संदेश

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है। पीएम के साथ ही यूपी के सीएम समेत देश के अन्य राजनेताओं ने भी देश और प्रदेशवासियों को दीपों के त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। एक पोस्ट शेयर करते हुए, राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी से वंचितों और जरूरतमंदों का समर्थन करने और त्योहार को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाने का आग्रह किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा, “दिवाली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और दुनिया भर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
