रांची

दिवाली पर अस्पतालों में हाई अलर्ट, डॉक्टरों की 24 घंटे इमरजेंसी ड्यूटी

Ranchi : रांची में दीपों का त्योहार दिवाली खुशी के साथ-साथ सतर्कता भी मांगता है। पटाखे फोड़ने और दीप जलाने के दौरान होने वाली छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजधानी रांची के प्रमुख अस्पताल रिम्स और सदर अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

सदर अस्पताल में 12 डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी तय की गई है। सिविल सर्जन ने सभी डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिक्स को विशेष निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज दिया जा सके। बर्न या पटाखा हादसे से घायल मरीजों के लिए अलग टीम भी बनाई गई है।

रिम्स के बर्न वार्ड को खास तौर पर अलर्ट पर रखा गया है। यहां डॉक्टरों और नर्सों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. डीके सिन्हा को विशेष निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। अस्पताल प्रबंधन ने त्योहार के दौरान बर्न केस के लिए पर्याप्त बेड, दवाइयां और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी पूरी कर ली है।

दिवाली के अगले दिन तक डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को 24 घंटे ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया गया है।

जरूरी हेल्पलाइन नंबर

एंबुलेंस 108
चिकित्सीय परामर्श 104
रिम्स कंट्रोल रूम: 9263614358
सिविल सर्जन रांची: 7543026162

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *