Home

झारखंड सीनियर योग टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने मैसूर के लिए रवाना

रांची। योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कर्नाटक के मैसूर में 9 से 12 अक्टूबर 2025 तक आयोजित 50वीं राष्ट्रीय सीनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड की 35 सदस्यीय टीम आज रांची से मैसूर के लिए रवाना हुई।

झारखंड योग संघ के महासचिव आदित्य कुमार सिंह ने जानकारी दी कि टीम का चयन हाल ही में रांची में आयोजित झारखंड सीनियर योगासन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

टीम में महिला वर्ग की कप्तान नीलांजना कुमारी होंगी। अन्य सदस्य हैं — सौम्या, नंदनी कुमारी, पलक जायसवाल, पम्मी कुमारी, फूल कुमारी, देवलीना विश्वास, सृष्टि जैन, रश्मि सिंकू, अनीता गोस्वामी, चित्रा साहा, प्रीति सिंह, ज्योति देवी, अनामिका, रेणु कुमारी और मधुबाला कुमारी।

पुरुष वर्ग में सुनील कुमार प्रजापति को कप्तान बनाया गया है। टीम में मोहित कुमार, संजय कुमार, अभिषेक डे, आशीष रंजन, अभिषेक राम, विक्रम कुमार, निशांत कुमार, प्रभात कुमार, सदानंद साहू, सुनील कुमार और सोम कुमार नायक शामिल हैं।

टीम के प्रशिक्षक सह प्रबंधक की जिम्मेदारी सपन साह एवं वैशाली कर्मकार निभाएंगे।

झारखंड योग संघ के पदाधिकारियों — डॉ. महेंद्र कुमार राज, डॉ. पी.के. मित्रा, प्रवीर कर्मकार, एस.एन. भट्ट, अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल, विभूतिभूषण राय, जगदीश सिंह जग्गू, सुशांत भट्ट, चंचल भट्टाचार्य, संजय कुमार झा, पंकज प्रसाद, रजनी बक्शी, एस. बनर्जी, कृष्ण कुमार राय, अमरेंद्र विकल, पप्पू शुक्ला, डॉ. रूपम कुमारी एवं गोवर्धन कुमार ने टीम को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *