Home

Karwa Chauth 2025: करवाचौथ कब है, 9 या 10 अक्टूबर? जान लें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Kab hai Karwa Chauth 9 or 10 October: करवाचौथ सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चांद को देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती है। करवा चौथ का त्योहार विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इस बार करवाचौथ की तारीख को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति है। इस साल चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर और 10 अक्टूबर 2025 दोनों दिन पड़ रही है। ऐसे में करवा चौथ का व्रत किस दिन रखा जाएगा इसको लेकर महिलाओं में कंफ्यूजन है। तो चलिए जानते हैं कि करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा?

पंचांग के अनुसार, 9 अक्टूबर की शाम से कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि शुरू हो रही है और 10 अक्टूबर की शाम तक रहेगी। इसलिए उदयातिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा। वहीं, चांद के रात 8 बजकर 15 मिनट के आसपास निकलने की संभावना है। यही समय व्रत खोलने के लिए सबसे शुभ है।

2025 करवाचौथ कब है ?
चतुर्थी तिथि प्रारंभ- रात 10:54 बजे, 09 अक्तूबर 2025
चतुर्थी तिथि समाप्त- शाम 7:38 बजे, 10 अक्तूबर 2025
शुभ मुहूर्त- सुबह 5:16 बजे से शाम 6:29 बजे
चंद्रोदय का समय- शाम 7:42 बजे

करवाचौथ व्रत का महत्व?
करवाचौथ का व्रत कठोर माना जाता है। इस दिन दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से रात में चन्द्रमा के दर्शन तक बिना कुछ खाए-पीए अपने पति की लंबी उम्र के लिए दिन बार निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती है और सोलह श्रृंगार करती है। शाम को शुभ मुहूर्त में चौथ माता की पूजा करती हैं और करवा चौथ की कथा सुनने के बाद चांद को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण पूर्ण करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *