Homeरांची

विजयादशमी पर CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, कहा “सत्य की हमेशा होती है जीत”

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ (पहले ट्विटर) पर एक संदेश साझा करते हुए लिखा कि विजयादशमी का पर्व अच्छाई की उस अडिग भावना का प्रतीक है, जो हर युग में अन्याय और अहंकार के सामने डटकर खड़ी रही है।

मुख्यमंत्री ने लिखा, “यह दिन हमें में सिखाता है कि चाहे राह कितनी भी कठिन क्यों न हो, अंत में जीत सच्चाई और संयम की ही होती है।”
उन्होंने आगे कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का उत्सव है। अंत में मुख्यमंत्री सोरेन ने सभी लोगों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *