नवरात्र पर लोकगायक आशुतोष द्विवेदी का सुमधुर देवी गीत “कब आईबु मयरिया” लॉन्च

रांची : नवरात्र के पावन अवसर पर झारखंड के युवा लोकगायक आशुतोष द्विवेदी का नया देवी गीत “कब आईबु मयरिया” शनिवार (27 सितंबर, 2025) को रिलीज़ किया गया। गीत को आशुतोष द्विवेदी ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
गीत लॉन्चिंग का कार्यक्रम रांची स्थित प्रसिद्ध हॉट लिप्स रेस्टोरेंट में हुआ, जहां रेस्टोरेंट के संचालक श्री रंजन कुमार ने पोस्टर का अनावरण कर औपचारिक रूप से गीत को रिलीज़ किया।
इस मौके पर जेएससीए के आजीवन सदस्य राजीव रंजन, समाजसेवी दीपक दुबे सहित कई संगीत प्रेमी उपस्थित थे।
आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर भारतीय लोक कल्याण संस्थान के सहयोग से इस भोजपुरी देवी गीत को तैयार किया गया है। गीत का उद्देश्य भक्तिमय माहौल बनाना और मां दुर्गा की महिमा को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस गीत के प्रोड्यूसर कुणाल सिंह (सचिव, भारतीय लोक कल्याण संस्थान), लिरिक्स मुकेश, म्यूजिक हर्ष उपाध्याय का है। वहीं, गीत के आशीर्वाद दयानंद पांडेय (पुजारी, शक्ति स्रोत संघ दुर्गा मंदिर, कांके रोड, रांची) ने दिया।
आशा जतायी जा रही है कि यह गीत बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों को विशेष रूप से पसंद आएगा।
इसकी जानकारी अमन ने दी
