बाबूलाल मरांडी ने दुष्कर्म के आंकड़ों पर राज्य सरकार के घेरा

राँची

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में दुष्कर्म के आंकड़ों को लेकर हेमंत सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने शनिवार को ट्विट कर कहा कि जिसके चरित्र पर दाग हो, जो दुष्कर्मियों का संरक्षक बन बैठा है, जिसने नारियों के सम्मान, अभिमान और पहचान को ठेस पहुंचाई है, ऐसी सरकार को अब डूबकर मर जाना चाहिए.

वर्ष 2021 में 1617 और 2022 में 1612 दुष्कर्म की घटनाएं हुई

बाबूलाल ने कहा कि आधिकारिक आंकड़े के अनुसार वर्ष 2020 में दुष्कर्म की कुल 1794 घटनाएं हुईं. वर्ष 2021 में 1617 और 2022 में 1612 दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं. इन तीन वर्षों के दौरान झारखंड में औसतन पांच महिलाएं प्रतिदिन दुष्कर्म का शिकार हुईं. इस सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के बजाय अपराधियों और बलात्कारियों को संरक्षण देना उचित समझा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *