झारखंड पेंचक सिलाट टीम कोपल रवाना, 13वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा
रांची, 23 सितंबर: झारखंड पेंचक सिलाट टीम आज हटिया स्टेशन से कोपल (कर्नाटका) के लिए रवाना हो गई। यह टीम 26 से 28 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाली 13वीं सिंगा, मका, प्री-टीन, सब-जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में भाग लेगी।
टीम के साथ झारखंड पेंचक सिलाट संघ की सचिव मिस डॉली सिंह रेफरी के रूप में, शबनम मिंज महिला कोच और सूरज कुमार पुरुष कोच के तौर पर रवाना हुए।
टीम को रवाना करते समय झारखंड पेंचक सिलाट संघ के अध्यक्ष श्री किशोर मंत्री, चेयरमैन और चीफ टेक्निकल डायरेक्टर श्री विजय कुमार लिम्बु, अस्मिता पेंचक सिलाट लीग के ऑर्गनाइजिंग अध्यक्ष शिफू बिस्वजीत कर्मकार, दीपा कुमारी, आनंद राणा, अमरजीत प्रसाद, संदीप लाल और कुमकुम विश्वकर्मा मौजूद थे।
सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि झारखंड की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी।
