Home

Navratri 2025 : नवरात्रि का तीसरा दिन है बेहद खास, घंटी के इन उपायों से मां चंद्रघंटा लाएंगी घर में सुख समृद्धि

Sharidya Navratri Third Day Puja Upay : अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि 2025 का शुभारंभ हो चुका है। नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है। इस बार तृतीया तिथि बेहद दुर्लभ और अत्यंत शुभ संयोग के साथ आई है। श्रद्धालुओं के लिए मां की उपासना कर मनचाहा फल प्राप्त करने के लिए बेहद उत्तम दिन है। खास बात यह है कि तृतीया तिथि इस बार 24 और 25 सितंबर को दो दिन तक मनाई जाएगी। यह विशेष योग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए अत्यंत उत्तम है।

नवरात्रि के तीसरे दिन देवी दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा शुक्र ग्रह को शासित करती हैं। इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है, जिससे मां का नाम चंद्रघंटा पड़ा। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की आराधना से जीवन की समस्त बाधाएं और नकारात्मक शक्तियां समाप्त हो जाती हैं।

नवरात्रि तृतीया तिथि पर बना दुर्लभ योग

इस बार तृतीया तिथि 24 सितंबर की सुबह 4 बजकर 52 मिनट 25 सितंबर को सुबह 07:07 मिनट तक रहेगी। इस कारण मां चंद्रघंटा की उपासना दो दिनों तक की जा सकेगी। इस दिन तुला राशि में चंद्रमा और मंगल के एक साथ आने से महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है। इसके साथ ही बुधादित्य योग और रवि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है जो शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना है।

मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के विशेष उपाय

नवरात्रि के तीसरे दिन घंटी से संबंधित उपाय करने से देवी चंद्रघंटा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि मां को घंटी की ध्वनि अत्यंत प्रिय है। इस शुभ संयोग में विधिवत पूजा के साथ यदि घंटी से जुड़े कुछ उपाय किए जाएं, तो जीवन में सुख, समृद्धि का आगमन होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

घंटी का दान
: नवरात्रि के तीसरे दिन मंदिर में पीतल की घंटी का दान करने से मां प्रसन्न होती हैं। अगर मंदिर में दान नहीं कर पाएं तो किसी धर्म कर्म से जुड़े व्यक्ति को भी घंटी दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से श्रद्धालुओं मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

बीज मंत्र का जाप : इस दिन मां की विशेष कृपा पाने के लिए पूरे घर में घंटी बजाते हुए देवी के बीज मंत्र “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे” का जप करें
सुबह-शाम घंटी की ध्वनि : मां चंद्रघंटा को घंटी की ध्वनि अत्यंत प्रिय है। सुबह-शाम की आरती करते समय घंटी की ध्वनि अवश्य करें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढता है। और देवी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है

मुख्य द्वार पर विंड चाइम लगाएं : घंटी से जु़ड़ा वास्तु संबंधी एक उपाय यह भी कर सकते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर विंड चाइम लगाएं। इससे आपके घर में शुभता का वास बना रहेगा। घर में सुख, शांति और सकारात्मकता ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा जिससे धन समृद्धि में भी वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *