रांची

रांची में होगी इस साल की सबसे बड़ी डांडिया नाइट, 25 सितंबर को CHANAKYA BNR में बजेगी मस्ती की ताल

रांची। शहर में डांडिया के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर है। इस साल की सबसे भव्य और रंगारंग डांडिया नाइट का आयोजन 25 सितंबर को CHANAKYA BNR में होने जा रहा है। इस खास मौके पर म्यूज़िक का तड़का लगाएंगे जाने-माने DJ GROOTT और Sachin Music, जिनकी जबरदस्त बीट्स पर रांचीवाले थिरकने को तैयार हैं।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत ये है कि पहली बार रांची में हिप हॉप और डांडिया का अनोखा फ्यूज़न पेश किया जाएगा। यह अनूठा प्रदर्शन करेगा मशहूर Elementary Crew का डांस ग्रुप। परंपरा और पॉप कल्चर का मेल इस रात को बना देगा और भी खास। आयोजकों के अनुसार, यह इवेंट रांची की नवरात्रि उत्सवों की लिस्ट में अब तक का सबसे धमाकेदार इवेंट साबित होने जा रहा है। तो अगर आप संगीत, नृत्य और डांडिया के दीवाने हैं — तो 25 सितंबर की शाम को अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर पहुंचिए CHANAKYA BNR, और बन जाइए इस ऐतिहासिक डांडिया नाइट का हिस्सा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *