रांची में नगर निगम का प्लास्टिक फ्री अभियान, 35 किलो कैरी बैग व हजारों ग्लास-चम्मच जब्त

Ranchi : रांची नगर निगम ने शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक कैरी बैग पर बड़ी कार्रवाई की। अपर प्रशासक संजय कुमार के आदेश पर इनफोर्समेंट टीम ने मोरहाबादी और हटिया क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान 35 किलो प्लास्टिक कैरी बैग, 3200 प्लास्टिक ग्लास और 2300 प्लास्टिक चम्मच जब्त किए गए।
मोरहाबादी और हटिया में छापेमारी
नगर निगम टीम ने मोरहाबादी स्थित वेंडिंग जोन-2 से 5 किलो प्लास्टिक कैरी बैग बरामद किए। वहीं हटिया क्षेत्र में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई, जिसमें 30 किलो प्लास्टिक कैरी बैग शामिल थे। इसके अलावा 3200 प्लास्टिक ग्लास और 2300 प्लास्टिक चम्मच भी जप्त किए गए।
दुर्गा पूजा तक बनेगा ‘प्लास्टिक फ्री जोन’
अपर प्रशासक ने नागरिकों से अपील की है कि वे एकल प्रयोग प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि आगामी दुर्गा पूजा तक रांची नगर निगम क्षेत्र को “प्लास्टिक फ्री जोन” बनाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
