JSSC-CGL 2024 पेपर लीक मामला: तीन मुख्य आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

Ranchi : JSSC-CGL परीक्षा 2024 के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। कृष्णा स्नेही, अभिलाष कुमार और मनोज कुमार को कोर्ट ने 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है।
यह फैसला हाईकोर्ट के जज जस्टिस अम्बुज नाथ की अदालत में सुनाया गया। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने जोरदार पैरवी की, जिसके बाद कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली।
जांच एजेंसी CID ने इन तीनों को चार्जशीट में मुख्य आरोपी बताया था और पहले से ही वे न्यायिक हिरासत में थे। इससे पहले इसी केस में शामिल IRB के जवान रॉबिन, कवि राज और राम निवास राय को भी अदालत से जमानत मिल चुकी है।
अब तक कुल छह आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि केस की जांच और भी गहराई से जारी है।
