रांची

झारखंड ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष श्री बी.सी. ठाकुर का असामयिक निधन – खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति

रांची, सितम्बर 2025 : झारखंड ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व IAS अधिकारी बी.सी. ठाकुर का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से राज्य का खेल जगत शोकाकुल है।


खेल जगत को अपूरणीय क्षति

श्री ठाकुर लंबे समय तक खेल संगठनों से जुड़े रहे। उन्होंने झारखंड ओलंपिक संघ, धनबाद जिला ओलंपिक संघ समेत अनेक खेल संघों में सक्रिय रहते हुए खेलों के प्रोत्साहन और विकास में अहम भूमिका निभाई।
खेल परिवार का मानना है कि उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।


खेल संघों ने जताया शोक

श्री ठाकुर के निधन पर झारखंड ओलंपिक संघ परिवार ने गहरी संवेदना प्रकट की है।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष आर.के. आनंद, डॉ. मधुकांत पाठक, शेखर बोस, भोलनाथ सिंह, गुलाम रब्बानी, हरभजन सिंह, प्रवाकर राव, नेहा महतो, एस.के. पांडेय, सुरेश कुमार सिंह, आनंद बिहारी दुबे, अर्चित आनंद, बिपिन कुमार सिंह, साकेत कुमार सिन्हा, संजेश मोहन ठाकुर, उत्तम चंद, आशीष कुमार, बरुण कुमार, पूर्णिमा महतो, शैलेन्द्र पाठक, अलोक कुमार मिश्र, रणवीर सिंह, संजय झा, चंचल भट्टाचार्य, सी.डी. सिंह, शिवेंद्र दुबे, उदय साहू, अजय नायक सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने दुःख व्यक्त किया और उनके परिजनों को सांत्वना दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *