रांची

सीएम हेमंत सोरेन ने पेसा नियमावली पर की उच्च स्तरीय बैठक, दिए अहम निर्देश

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड पेसा नियमावली को लेकर अपने आवासीय कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को मिलने वाले अधिकार, शक्तियों और जिम्मेदारियों से जुड़े विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा हुई। सीएम हेमंत ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पेसा कानून का क्रियान्वयन इस तरह होना चाहिए कि राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन की परंपरा मजबूत हो। उन्होंने कहा कि इसके जरिये न केवल ग्राम सभाओं की भूमिका सशक्त होगी, बल्कि आदिवासी एवं जनजातीय समुदायों का सामाजिक और आर्थिक उत्थान भी सुनिश्चित होगा। सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि पेसा कानून को जमीनी स्तर पर लागू करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि पारंपरिक व्यवस्था और स्थानीय संस्कृति को और मजबूती मिले।

ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, एमआर मीणा, नीरज कुमार श्रीवास्तव, सचिव प्रशांत कुमार, अमिताभ कौशल, कृपानंद झा, के. श्रीनिवासन, मनोज कुमार, चंद्रशेखर, अरवा राजकमल, पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी बी, खान निदेशक राहुल सिन्हा, महाधिवक्ता राजीव रंजन, पीसीसीएफ अशोक कुमार, वन संरक्षक पी.आर. नायडू, डीएफओ दिलीप कुमार, विशेष सचिव प्रदीप कुमार हजारी और संयुक्त सचिव रवि शंकर विद्यार्थी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *