गढवा

झारखंड में 2,460 करोड़ की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण, गडकरी ने की बड़ी घोषणाएं

Ranchi: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड के गढ़वा में दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 2,460 करोड़ रुपये है। इसका उद्देश्य राज्य में सड़क कनेक्टिविटी सुधारना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और उद्योगों के विकास को गति देना है।


झारखंड में अधूरी नहीं रहेगी कोई योजना: नितिन गडकरी

गडकरी ने बताया कि झारखंड में 2 लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं संचालित की जाएंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में कोई योजना अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।


किसानों के लिए नई योजना: पुआल से बनेगी बायो-सीएनजी

नितिन गडकरी ने कहा कि अब किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जा दाता भी बनेंगे। झारखंड में धान की अधिक पैदावार होती है, जिससे पुआल से बायो-सीएनजी बनाई जा सकती है। इससे किसानों को अतिरिक्त आय का नया स्रोत मिलेगा और पर्यावरण के लिए भी यह फायदेमंद रहेगा।


तसर साड़ी और स्थानीय कारीगरी को मिलेगा बढ़ावा

गडकरी ने झारखंड की तसर साड़ी और स्थानीय कला की सराहना की। उन्होंने बताया कि साहेबगंज और गोड्डा में कारीगरों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं ताकि पारंपरिक डिजाइन को प्रोत्साहित किया जा सके। इन उत्पादों की देशभर में भारी मांग है।


जल संचयन और सड़क निर्माण को मिलेगा बढ़ावा

गडकरी ने अपने क्षेत्र का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने तालाब बनाकर जल संकट दूर किया और उससे निकली मिट्टी को सड़क निर्माण में उपयोग किया। इसी मॉडल को झारखंड में लागू किया जाएगा। इसके अंतर्गत राज्य में 1,000 तालाब बनाए जाएंगे।


केंद्रीय मंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं

  • टोरी-चंदवा मार्ग और गढ़वा-अंबिकापुर फोरलेन सड़क परियोजनाएं स्वीकृत।
  • वाराणसी-कोलकाता इकोनॉमिक कॉरिडोर पर फोरलेन सड़क का कार्य प्रगति पर।
  • झारखंड में 2 लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं चालू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *