ध्यानचंद हॉकी चैंपियनशिप : COE ROSE और COE EAST WIN महिला फाइनल में, पुरुष वर्ग में लिटिल टाइगर और COE सिमडेगा की टक्कर तय
20वीं मेजर ध्यानचंद सिमडेगा जिला स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप के 16वें दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले
सिमडेगा : 20वीं मेजर ध्यानचंद सिमडेगा जिला स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 में शुक्रवार को प्रतियोगिता के 16वें दिन महिला और पुरुष दोनों वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इन रोमांचक मैचों के बाद महिला वर्ग में COE ROSE और COE EAST WIN, तथा पुरुष वर्ग में लिटिल टाइगर और COE सिमडेगा की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं।
महिला वर्ग के सेमीफाइनल : COE ROSE और EAST WIN का जलवा
➡️ पहले सेमीफाइनल में COE ROSE ने लंबोई को 8–1 से हराकर दमदार अंदाज में फाइनल का टिकट कटाया।
➡️ दूसरे सेमीफाइनल में COE EAST WIN ने मिनी शक्ति नारी टीम को 4–0 से मात दी।
पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल : लिटिल टाइगर और COE सिमडेगा की जीत
➡️ पहले मुकाबले में लिटिल टाइगर ने संत अन्ना स्कूल सामतोली (B) को 6–2 से हराया।
➡️ दूसरे सेमीफाइनल में COE सिमडेगा ने STC सिमडेगा को 2–1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे
🎯 महिला वर्ग फाइनल :
➡️ COE ROSE बनाम COE EAST WIN
🎯 महिला वर्ग 3rd/4th प्लेस :
➡️ मिनी शक्ति नारी टीम बनाम लंबोई
🎯 पुरुष वर्ग फाइनल :
➡️ लिटिल टाइगर बनाम COE सिमडेगा
🎯 पुरुष वर्ग 3rd/4th प्लेस :
➡️ STC सिमडेगा बनाम संत अन्ना स्कूल सामतोली (B)
मेजर ध्यानचंद की स्मृति में हो रहा आयोजन
यह चैंपियनशिप राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त से 14 सितंबर 2025 तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में हॉकी सिमडेगा एवं जिला खेलकूद विभाग, सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
सेमीफाइनल में अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
सेमीफाइनल मैच की शुरुआत जिला खेल पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, सिमडेगा कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक झा, तथा हॉकी सिमडेगा अध्यक्ष मनोज कोनबेगी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई गई।
आयोजन को सफल बनाने में इनका योगदान
आयोजन को सफल बनाने में हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों का अहम योगदान रहा। इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:
मनोज कोनबेगी – अध्यक्ष, हॉकी सिमडेगा
पंखरासियुस टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, बसंत बा, राहुल मिंज, कुनुल भेंगरा, करिश्मा परवार, रोहित बेसरा, फ्लेबियस तिर्की, सुजीत एक्का, वेद प्रकाश, कोच तारिणी कुमारी, एक्शन कीड़ों, तालिम तिग्गा, नेहा कुमारी, मनीषा एक्का, अनिसा कुल्लू, बेरतीला केरकेट्टा, जॉनशन लकड़ा, सुशीला कुजूर, मनसुख सुरीन समेत अन्य समर्पित सदस्य।
इसके अलावा सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
