रांची

रांची नगर निगम अब परिसंपत्तियों की करेगा जियो टैगिंग

Ranchi : रांची नगर निगम ने अपनी परिसंपत्तियों के डिजिटाइजेशन कार्य को पूरा करने के बाद अब जियो टैगिंग की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। इसके लिए रांची नगर निगम ने झारखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (JSAC) की मदद से एक जीआईएस आधारित एप्लीकेशन तैयार कराया है। निगम क्षेत्र में मौजूद सभी परिसंपत्तियों का डिजिटाइजेशन पहले ही पूरा हो चुका है। अब इन परिसंपत्तियों की जियो टैगिंग क्षेत्र भ्रमण के जरिए की जाएगी, ताकि हर संपत्ति का सटीक लोकेशन और रिकॉर्ड नगर निगम के पास डिजिटल रूप में उपलब्ध हो सके।

इसी क्रम में गुरुवार, 11 सितंबर को निगम सभागार में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में JSAC के प्रतिनिधियों ने फील्ड स्टाफ को एप्लीकेशन की विस्तृत जानकारी दी और इसके उपयोग का तरीका बताया। प्रशिक्षण में कर संग्रहकर्ताओं, राजस्व निरीक्षकों, जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर और कनिष्ठ अभियंताओं सहित सभी फील्ड स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम में उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार, मुकेश रंजन, निकेश कुमार समेत निगम के अन्य अधिकारी व कर्मी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *