रांची

अंजुमन बचाओ मोर्चा की बैठक सम्पन्न, साफ छवि वाले प्रत्याशियों पर जोर

रांची, 8 सितंबर । रांची के मुसाफिर खाना में सोमवार को अंजुमन बचाओ मोर्चा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी अंजुमन इस्लामिया चुनाव को लेकर अहम चर्चा की गई।

बैठक में यह सहमति बनी कि बिरादरीयत से ऊपर उठकर ऐसे प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा जाए, जिनकी छवि साफ हो, जो समाज की सेवा के लिए समर्पित रहते हों और लोगों के बीच सक्रिय भूमिका निभाते हों।

वक्ताओं ने कहा कि जनता अब भ्रष्ट और विवादित छवि वाले लोगों से दूरी बना रही है, ऐसे में संगठन की जिम्मेदारी है कि वह ईमानदार और निष्पक्ष उम्मीदवारों को समर्थन करे। उन्होंने यह भी कहा कि मरहूम रमज़ान कुरैशी हमेशा मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के सपनों के अनुरूप अंजुमन को मजबूत बनाने की बात करते थे।

बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि यदि निवर्तमान कमिटी तीन वर्षों का ऑडिट और हिसाब प्रस्तुत नहीं करती है, तो वक़्फ़ बोर्ड उसे डिपार (प्रतिबंधित)करे। दूसरा प्रस्ताव यह रहा कि संस्थापक सदस्यों के सहयोग से जल्द ही मोर्चा की कोर कमिटी का क्षेत्रवार विस्तार किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता हाजी मज़हर ने की, जबकि संचालन संयोजक मोख्तार अंसारी ने किया।

बैठक में शोएब अंसारी, शम्स क़मर लड्डन, शमीम अंसारी, आफताब आलम, महफूज आलम, नौशाद खान, मून कुरैशी, परवेज़ आलम, शहज़ाद आलम, शकील अंसारी, सज्जाद इदरीसी, अब्दुल रज़्ज़ाक़, अधिवक्ता नसर इमाम, अधिवक्ता मोहम्मद शमीम, वहाब दानिश, अम्बर सीमाब, समीर, हाजी फ़िरोज़ जिलानी, अशफ़ाक़ आलम, अली अंसारी, मोहम्मद शकील, तबरेज़ कुरैशी और इंतेखाब आलम प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *