रांची में एक्सपो उत्सव 2025 का पोस्टर लॉन्च
हर दिन होगा नया आयोजन, छात्रों को मिलेंगे 60 हजार फ्री पास
रांची : जेसीआई रांची के कार्यालय में सोमवार को एक्सपो उत्सव 2025 का पोस्टर धूमधाम से लॉन्च किया गया। इस मौके पर पूरे सप्ताह चलने वाले रंग-बिरंगे कार्यक्रमों की झलक भी पेश की गई। कार्यक्रम में जेसीआई के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।
इस बार एक्सपो उत्सव के मुख्य प्रायोजक बाबूलाल प्रेमकुमार हैं, जबकि पावर प्रायोजक श्री गजानंद ज्वेलर्स बने हैं। इसके अलावा प्रभुजी, कैंपटी, मोशन कोटा, शुभम घोष फोटोग्राफी, रेडियो धूम, झारखंड एक्सप्रेस कोरियर, बागला सिक्योरिटी एंड ऑटोमेशन, कैफीनेटर्स, रमादा बाय विंडम और अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी भी सह-प्रायोजक के रूप में जुड़े हैं।
एक्सपो का शेड्यूल
- 16 सितंबर : फैशन शो से शुरुआत
- 17 सितंबर : ट्रेजर हंट और डॉग शो
- 18 सितंबर : हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, योगा प्रतियोगिता
- 19 सितंबर : वॉयस ऑफ एक्सपो (सिंगिंग प्रतियोगिता)
- 20 सितंबर : तंबोला और मिडनाइट बाजार (रात 12 बजे तक)
- 21 सितंबर : पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता धीनाक धिन धा
- 22 सितंबर : शाम 6 बजे भव्य समापन समारोह
छात्रों को मिलेगा स्पेशल तोहफा
जेसीआई रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन ने बताया कि इस बार छात्रों के लिए खास व्यवस्था की गई है। करीब 60 हजार छात्रों को फ्री पास बांटे जाएंगे। पास से बच्चों को एक्सपो में मुफ्त एंट्री मिलेगी। साथ ही उन्हें एक आइसक्रीम और एक राइड फ्री में मिलेगी। एक आउटलेट पर डिस्काउंट भी मिलेगा।
पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम का संचालन नितिन पोद्दार ने किया। मौके पर अध्यक्ष प्रतीक जैन, सचिव सन्नी केडिया, मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
रंग-बिरंगे आयोजनों से भरा यह एक्सपो उत्सव 2025 झारखंड का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर बनने जा रहा है, जिसका इंतजार अब रांचीवासी बेसब्री से कर रहे हैं।
