Pranami

श्री कृष्ण प्रणामी ने भीषण गर्मी में किया लस्सी का वितरण  

राँची

रांची : स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित सामाजिक व धार्मिक संस्था एम• आर• एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट व स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा के द्वारा ज़रूरतमंदों के बीच सेवा के कार्य किए जाते रहते हैं. गर्मी को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने अभी कुछ सप्ताह तक निःशुल्क अन्नपूर्णा भंडारे के साथ साथ निःशुल्क जलजीरा शर्बत, आम का जूस, दही की छाछ, दही की लस्सी, आइसक्रीम वगैरह वितरण करने का निर्णय लिया है.

1100 से ज्यादा जरूरतमंदों के बीच लस्सी का वितरण                

आज लगभग 1100 से ज्यादा जरूरतमंदों के बीच संस्था के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, पुर्णमल सर्राफ, ओमप्रकाश सरावगी, पवन पोद्दार(ताउ) बिष्णु सोनी एव मनीष सोनी, चन्द्रदीप साहु, धीरज कुमार गुप्ता एवं महेश वर्मा, बंसत वर्मा के द्वारा दोपहर 11:30 बजे से 1:30 बजे तक दही की लस्सी का वितरण कर सेवा की गयी. आज के लस्सी वितरण की सेवा का सहयोग संस्था विधा देवी अग्रवाल व उनके परिवार के सौजन्य से किया गया.            

कार्य में संस्था के लोगों ने किया सहयोग     

लस्सी वितरण कार्य में संस्था के विजय जालान, अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, ओमप्रकाश सरावगी, विष्णु सोनी, सुरेश भगत, शिवभगवान अग्रवाल, धीरज कुमार गुप्ता, महेश वर्मा, परमेश्वर साहु एवं इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे. यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *