गिरिडीह

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

Giridih : डुमरी विधायक जयराम महतो की अचानक तबीयत खराब हो गई है। लगातार कार्यक्रमों और व्यस्तता के कारण उनकी सेहत बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिनों के पूर्ण आराम की सलाह दी है।

जयराम महतो ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “कल शाम अचानक तबीयत खराब होने के कारण मैं अस्वस्थ हूं। डॉक्टर ने 5 दिन आराम की सलाह दी है। आपके प्यार और आशीर्वाद से फिलहाल ठीक हूं, लेकिन अगले चार-पांच दिन किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लूंगा। सभी कार्यक्रम रद्द रहेंगे। किसी भी समस्या के लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष या प्रत्याशी से संपर्क करें। असुविधा के लिए खेद है। संघर्ष जारी है।”

इस घोषणा के बाद उनकी सभी जनसभाएं, कार्यक्रम और सार्वजनिक मुलाकातें अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। विधायक ने बताया कि आपात स्थिति में पार्टी के जिलाध्यक्ष या स्थानीय प्रतिनिधियों से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *