जामताड़ा

जिंदगी में अव्वल आना का एक मात्र जरिया शिक्षा है : रविंद्रनाथ महतो

Jamtara: जामताड़ा के नाला प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलाबनी में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो शामिल हुए। इस दौरान छात्राओं ने उनका तीलक लगाकर, फूलों की बौछार कर और शंख ध्वनि से हार्दिक अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के मूर्ति का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें मराठी, संथाली, नागपुरी और खोरठा भाषाओं में ग्रुप डांस शामिल था।

सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों को आगे बढ़ने का माध्यम है। उन्होंने माता-पिता से बच्चों को अशिक्षित नहीं रखने की अपील की और कहा कि सरकार ने मेधावी छात्रों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने भी संबोधित किया और शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *