झारखंड राज्यस्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता : रांची टीम ओवरऑल चैंपियन
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दी खिलाड़ियों को बधाई
रांची/बोकारो : छठी झारखंड राज्यस्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो स्थित डीपीएस स्कूल में झारखंड योगासन खेल संघ के तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
रांची जिला योगासन खेल संघ के सचिव डॉ. एस.के. घोषाल ने बताया कि रांची की टीम ने चार कैटेगरी में चैम्पियनशिप अपने नाम की। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण पदक जीते और ओवरऑल चैंपियन बने।
विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से योगासन खेल आज वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हो चुका है। उन्होंने कहा कि रांची संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। साथ ही उन्होंने योगासन खेल को सांसद खेल महोत्सव में शामिल कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
इस अवसर पर रांची जिला योगासन खेल संघ के संयुक्त सचिव आर्य प्रह्लाद भगत, संरक्षक आशुतोष द्विवेदी, कोच सुजीत कुमार सहित सभी विजेता खिलाड़ी मौजूद थे।
वहीं, संघ के अध्यक्ष सुभाष दुबे, सचिव डॉ. एस.के. घोषाल, पदाधिकारी शंकर राणा, सोनाली सरकार, मधु प्रधान, राहुल रंजन, मधु शर्मा, पूजा सिंह, उषा शर्मा, अमित कुमार, मनीषा, देवानंद, अजय महतो, कोमल सिंह, रैना साव और प्रदीप साहू ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
