रांची

रांची में शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित


रांची : मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय के सभागार में सोमवार, 2 सितंबर 2025 को शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन स्वास्थ्य विभाग, रांची के तत्वावधान में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता डॉ. असीम माझी, जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी (DRCHO) ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करना और आगामी माह की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करना था।


परिवार नियोजन सेवाओं पर जोर

बैठक में परिवार नियोजन सेवाओं, HMIS, और NQAS आकलन पर चर्चा की गई। डॉ. माझी ने अंतरा–परिवार नियोजन कार्यक्रम पर विशेष रूप से चर्चा की और कहा कि शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धियों को सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों को अंतरा सुई के फॉलो-अप पर जोर देने की बात कही। साथ ही, जिला स्तर से IUD और अंतरा सर्विस की निरंतरता के लिए आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।


उपलब्धियों की समीक्षा

बैठक में कुलभूषण बाड़ा ने केंद्रवार परिवार नियोजन कार्यक्रम की उपलब्धियों की समीक्षा की और सामुदायिक स्तर पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत पर बल दिया।


PSI इंडिया टीम ने साझा की रिपोर्ट

बैठक के दौरान PSI इंडिया टीम की ओर से परिवार नियोजन कार्यक्रम की उपलब्धियां साझा की गईं।


बड़ी संख्या में अधिकारी शामिल

बैठक में रांची शहरी क्षेत्र से लोक स्वास्थ्य प्रबंधक, GNM शहरी BTT के साथ-साथ PSI इंडिया से प्रणव कुमार झा और अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *