3 सितंबर को होगी झारखंड बालकबालिका सुपर स्पीड खोखो चयन प्रतियोगिता
रांची : झारखंड राज्य सुपर स्पीड खोखो एसोसिएशन के तत्वावधान में 3 सितंबर को एक दिवसीय झारखंड बालकबालिका सुपर स्पीड खोखो खुली चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, सेक्टर2, धुर्वा, रांची के प्रांगण में होगा।
दो आयु वर्गों में होगा चयन
इस चयन प्रतियोगिता में राज्य के किसी भी जिले के इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता दो आयु वर्गों — अंडर14 (सबजूनियर) और अंडर17 (जूनियर) — में आयोजित की जाएगी।
जयपुर में राष्ट्रीय मुकाबले के लिए होगी टीम तैयार
महासचिव विवेक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड सबजूनियर और जूनियर बालकबालिका टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी 10 से 12 अक्टूबर 2025 तक जयपुर (राजस्थान) में होने वाली राष्ट्रीय सुपर स्पीड खोखो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रशिक्षकों से करें संपर्क
इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संघ के प्रशिक्षक संजय कुमार (मो. 8210862416) और शुभम सिंह (मो. 9123157501) से संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार ने दी।
