Homeरांची

आपसी विवाद में युवक का गला काटा, आरोपित गिरफ्तार

रांची, 29 अगस्त। झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित पंचवटी चौक के पास एक युवक का चाकू से गला काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल युवक को का इलाज शहर के ही एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक घायल युवक का नाम रवि है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल रवि को तुरंत गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में आरोपित पप्पू लोहरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *