खेलरांची

झारखंड सीनियर योग प्रतियोगिता संपन्न, रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

130 प्रतिभागियों ने दिखाया दम, विजेता खेलेंगे राष्ट्रीय चैंपियनशिप में

रांची – झारखंड योग संघ के तत्वावधान में आयोजित 25वीं झारखंड राज्य सीनियर योग प्रतियोगिता का सफल आयोजन रातू रोड स्थित श्री अरविंदो सोसायटी हेसल ब्रांच परिसर में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लगभग 130 महिलापुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन के दम पर रांची की टीम ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि हजारीबाग उपविजेता रहा।

प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी 9 से 12 अक्टूबर तक मैसूर में आयोजित 50वीं राष्ट्रीय सीनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

शुभारंभ व पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। संचालन झारखंड योग संघ के महासचिव आदित्य कुमार सिंह ने किया। विजयी प्रतिभागियों के बीच रमेश भाई, संजय कुमार झा, कौशिक दत्ता, डॉ. पीके मित्रा, सुशांत भट्ट, पंकज प्रसाद, वैशाली कर्मकार, डॉ. कृष्ण कुमार राय, अमरेंद्र कुमार विकल, सुशीत बनर्जी, सपन साह, गोवर्धन कुमार, रीमा वर्मा, रजनी बक्शी, सीमा राय, कुमारी सृजन, राहुल पोद्दार और रूपम कुमारी ने पुरस्कार वितरित किए।


प्रतियोगिता परिणाम (आयु वर्ग अनुसार)

महिला वर्ग 18 से 21 वर्ष
🥇 सौम्या (हजारीबाग)
🥈 नंदनी कुमारी (रॉयल योग)
🥉 पलक जयसवाल (रॉयल योग)

पुरुष वर्ग 18 से 21 वर्ष
🥇 मोहित कुमार (रांची)
🥈 संजय कुमार (देवघर)
🥉 अभिषेक दे (कर्मकार इंस्टीट्यूट ऑफ योगा)

महिला वर्ग 21 से 25 वर्ष
🥇 आकांक्षा सिंह (रांची)
🥈 पम्मी कुमारी (रांची)
🥉 फूल कुमारी (देवघर)

पुरुष वर्ग 21 से 25 वर्ष
🥇 आशीष रंजन (रांची)
🥈 अभिषेक राम (रांची)
🥉 तुषार पंडित (रांची)

महिला वर्ग 25 से 30 वर्ष
🥇 देवलीना विश्वास (रॉयल योग)
🥈 नीलांजना (रांची)
🥉 रिंकी महतो (रॉयल योग)

पुरुष वर्ग 25 से 30 वर्ष
🥇 विक्रम कुमार (देवघर)
🥈 निशांत कुमार (रांची)
🥉 प्रभात कुमार (रॉयल योग)

महिला वर्ग 30 से 35 वर्ष
🥇 सृष्टि जैन (हजारीबाग)
🥈 रश्मि सिंकु (पश्चिम सिंहभूम)
🥉 राधा रानी (धनबाद)

पुरुष वर्ग 30 से 40 वर्ष
🥇 शत्रुंजय कुमार (हजारीबाग)
🥈 राज रोहन सिंह (रॉयल योग)
🥉 सदानंद साहू (रॉयल योग)

महिला वर्ग 35 से 45 वर्ष
🥇 चित्रा साह (पश्चिम सिंहभूम)
🥈 प्रीति सिंह (धनबाद)
🥉 ज्योति देवी (योगा लवर)

पुरुष वर्ग 35 से 45 वर्ष
🥇 सुनील कुमार (रांची)
🥈 सोम कुमार नायक (पश्चिम सिंहभूम)
🥉 सुदीप आचार्य (रांची)

महिला वर्ग 45 वर्ष से ऊपर
🥇 अनामिका (रांची)
🥈 रेणु कुमारी (हजारीबाग)
🥉 मधुबाला कुमारी (हजारीबाग)

पुरुष वर्ग 45 वर्ष से ऊपर
🥇 सुनील कुमार प्रजापति (पश्चिम सिंहभूम)
🥈 देवीलाल महतो (पश्चिम सिंहभूम)
🥉 अजीत कुमार (हजारीबाग)

प्रतियोगिता ने न केवल प्रतिभाओं को मंच दिया बल्कि राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाने का अवसर भी प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *