उत्तम राज को मिला सम्मान – झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव चुने जाने पर सीसीएल ने किया भव्य सम्मान समारोह
रांची, अगस्त 2025 : झारखंड वॉलीबॉल संघ के नवनिर्वाचित सचिव श्री उत्तम राज को सीसीएल के दरभंगा हाउस स्थित खेल विभाग की ओर से एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके संगठनात्मक योगदान और राज्य में वॉलीबॉल खेल को नई दिशा देने की भूमिका की सराहना स्वरूप प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सीसीएल खेल विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश पाठक, श्री उपेंद्र तिवारी, श्री राणा प्रताप सिंह, श्री राजेश यादव, श्री रविंद्र शर्मा, श्री जी. मिश्रा, श्री सतीश चौधरी, श्री अर्जुन मुंडा, श्री सतीश राव, श्री आशीष बरुआ, श्री अजय श्रीवास्तव एवं श्री गंगाराम विशेष रूप से मौजूद थे। सभी ने उत्तम राज को सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में झारखंड में वॉलीबॉल खेल के उज्ज्वल भविष्य की आशा व्यक्त की।
इस अवसर पर झारखंड वॉलीबॉल संघ की ओर से श्री विश्वनाथ सिंह, कार्यकारी सचिव श्री संजय कुमार एवं श्री निशिकांत पाठक भी उपस्थित रहे। उन्होंने पूरे संघ एवं राज्य के वॉलीबॉल परिवार की ओर से उत्तम राज को शुभकामनाएँ दीं।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि श्री उत्तम राज के अनुभव, ऊर्जा और नेतृत्व से राज्य में वॉलीबॉल खेल नई ऊँचाइयों को छुएगा। उनके मार्गदर्शन से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और झारखंड राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल में और मजबूत पहचान बनाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सीसीएल खेल विभाग की ओर से श्री उत्तम राज को शॉल, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
