खेल

25वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रांची जिला ओवरऑल चैंपियन


रांची के खिलाड़ियों ने जीते 23 गोल्ड मेडल

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में झारखंड ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान एवं कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में 25वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता (कैडेट एवं सीनियर बालक–बालिका वर्ग) 2025 का आयोजन आर.बी. मोदी पब्लिक स्कूल में किया गया।

इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य से लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें सबसे बड़ी टीम रांची जिला ताइक्वांडो संघ की थी, जिसमें 135 खिलाड़ी शामिल हुए। रांची की टीम का नेतृत्व जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव मिथलेश कुमार सिंह ने किया।

रांची के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 गोल्ड, 1 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

रांची टीम में शारदा ग्लोबल स्कूल, प्रेस क्लब ताइक्वांडो सेंटर, जेएसएसपीएस, सरला बिरला पब्लिक स्कूल, आचार्यकुलम, ऑक्सफोर्ड स्कूल, केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ, केरली स्कूल, कार्मेल स्कूल, धुर्वा ताइक्वांडो क्लब, रांची जिला ताइक्वांडो क्लब समेत कई संस्थानों एवं क्लबों के खिलाड़ी शामिल थे।

टीम प्रशिक्षक – अनंतनाग चंदन, रमेश गिरी (JSSPS), संजय मुंडा और मान्या सिंह चौहान
टीम प्रबंधक – विवेक दुबे, प्रियल कुमारी और रितु रानी तिर्की
निर्णायक – ताराकांत पटेल, करमचंद भगत और अमृता कुमारी (रांची जिला से चयनित)

प्रतियोगिता के टूर्नामेंट डायरेक्टर झारखंड ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष सह रांची जिला सचिव मिथलेश कुमार सिंह थे।

पदक विजेता खिलाड़ी

  • फाइट (गोल्ड) – बबीता कुमारी, धानमुनि कुमारी, लता कुमारी, सौम्या गुरुंग, वंशिका कुमारी, अनुष्का, अमन मुंडा, विकास कुमार, प्रिंस, अंकुश नाग, आदित्य कुमार
  • फाइट (सिल्वर) – माही सिंह, अभिषेक, ईशान सिंह
  • फाइट (ब्रॉन्ज) – सौम्या आनंद, रोहन, कृष्व हर्ष, रितिका कुमारी डे, संस्कृति गुरुंग
  • पूमसे (गोल्ड) – अंडर-50 मेल : एम. मोदस्सर, अबिनाश राम, अशोक कुमार दास | अंडर-50 फीमेल : नेहा सिंह, सबा फरहीन खानम | मिक्स्ड टीम : मो. जावेद अंसारी, चन्दन कुमार, इम्तियाज हुसैन, प्रीतम, सबा एवं आयुष राज
  • पूमसे (ब्रॉन्ज) – न्यू पूमसे इंडिविजुअल अंडर-30 : मिलेनियम स्नेहल रजत | कैडेट इंडिविजुअल मेल : उत्कर्ष राज

प्रतियोगिता के सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अब तेलंगाना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रांची जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं अभिभावकों ने सभी खिलाड़ियों को शानदार उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *