झारखंड

झारखंड वॉलीबॉल संघ की विशेष आमसभा एवं चुनाव सम्पन्न, 2025-2029 के लिए नए पदाधिकारी निर्वाचित

रांची, 17 अगस्त 2025: झारखंड वॉलीबॉल संघ (Jharkhand Volleyball Association – JVA) की विशेष आमसभा एवं चुनावी बैठक रविवार को पुरानी विधानसभा सभागार, एचईसी, धुर्वा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुनील सहाय ने की, वहीं सचिव रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण श्री शेखर बोस द्वारा किया गया जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया।

बैठक में वित्तीय और प्रशासनिक रिपोर्ट, वार्षिक गतिविधियों पर चर्चा के उपरांत सत्र 2025-2029 के लिए नई कार्यकारिणी का लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचन हुआ। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई समिति के गठन का अधिकार कार्यकारी अध्यक्ष और सचिव को सौंपा।


नवनिर्वाचित पदाधिकारी (2025–2029):

संरक्षक: श्री शेखर बोस
चेयरमैन: श्री सुबोधकांत सहाय (पूर्व केंद्रीय मंत्री)
अध्यक्ष: श्री आर.के. आनंद (पूर्व राज्यसभा सांसद)
कार्यकारी अध्यक्ष: श्री सुनील सहाय (पलामू)
उपाध्यक्ष: डॉ. रामजी यादव (प्रो-चांसलर, YBN विश्वविद्यालय), कुलपति – रांची विश्वविद्यालय
कार्यकारी उपाध्यक्ष: श्री एस.एम. हाशमी (धनबाद)
विभिन्न जिलों से उपाध्यक्ष: दुर्गा प्रसाद जोहरी, डॉ. सी.के. ठाकुर, कल्याण प्रसाद श्रीवास्तव, हिसाबी राय, भैया अभिमन्यु प्रसाद, आर.आर. मिश्रा, भास्कर राव, अमरजीत सिंह खरे (CISF), संजय गुप्ता


प्रमुख पदाधिकारीगण:

सचिव: श्री उत्तम राज (गुमला)
कार्यकारी सचिव: श्री संजय कुमार (सिमडेगा)
संगठन सचिव: श्री संजय कुमार ठाकुर (रांची)
कोषाध्यक्ष: श्री विकास वर्मा (रांची)
मुख्य कार्यकारी अधिकारी: डॉ. एन.के. पाठक (लोहरदगा)


एथलीट कमीशन (राष्ट्रीय खिलाड़ी):

मनीष टिग्गा (रांची)
आशीष कुमार आनंद (प. सिंहभूम)
नीतू बौरी (धनबाद)
तनुजा (गोड्डा)


पर्यवेक्षक (Observers):

वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया: श्री आनंद राजहंस
झारखंड ओलंपिक संघ: श्री शिवेंदु नाथ दुबे
दोनों पर्यवेक्षकों ने चुनाव को पूरी तरह पारदर्शी और लोकतांत्रिक घोषित किया।


संघ का संकल्प:

नव-निर्वाचित टीम एवं संरक्षक श्री शेखर बोस ने संयुक्त रूप से कहा कि आने वाले वर्षों में झारखंड वॉलीबॉल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, पारदर्शी चयन प्रणाली और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर अवसर प्रदान करना संघ की प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *