शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, ले जाया गया विधानसभा
Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का शनिवार सुबह पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया। यहां से झारखंड विधानसभा ले जाया गया है। जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। फिर घाटशिला स्थित उनके आवास ले जाया जाएगा।बता दे कि, रामदास सोरेन 2 अगस्त को अपने आवास के बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद उन्हें पहले जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया, लेकिन 14 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद, 15 अगस्त की रात करीब 10:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की।
