रांची

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची की 3.86 लाख महिलाओं को मिली जुलाई की सम्मान राशि, खाते में भेजे गए 2500 रुपये

रांची: रांची जिले की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। “”मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना”” के तहत जुलाई माह की ₹2500 सम्मान राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर (DBT) कर दी गई है। योजना के पहले चरण में 3,86,693 महिलाओं को कुल ₹96 करोड़ 67 लाख 32 हजार 500 रुपये वितरित किए गए हैं।

  • अलग-अलग इलाकों में मिली राशि (लाभार्थियों की संख्या के आधार पर):
  • अनगड़ा – 16,490
  • अरगोड़ा (नगर निगम) – 11,923
  • बड़गाईं (नगर निगम)– 8,924
  • बेड़ो – 20,622
  • बुंडू – 8,489
  • बुंडू नगर पंचायत – 3,424
  • बुढ़मू– 17,657
  • चान्हो – 19,715
  • हेहल (नगर निगम) – 15,170
  • इटकी – 10,455
  • कांके – 31,540
  • कांके (नगर निगम) – 1,291
  • खलारी– 9,675
  • लापुंग – 11,216
  • मांडर – 23,279
  • नगड़ी – 17,677
  • नगड़ी (नगर निगम) – 7,439
  • नामकुम – 17,696
  • नामकुम (नगर निगम) – 8,368
  • ओरमांझी – 18,164
  • राहे– 9,527
  • रातू– 18,467
  • सिल्ली – 21,194
  • सोनाहातू – 12,820
  • तमाड़ – 18,500
  • सदर (नगर निगम)– 26,971

जरूरी सूचना:

जिन महिलाओं का नाम पहले से लाभार्थी सूची में है लेकिन बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, उन्हें तत्काल आधार सीडिंग करानी होगी। अन्यथा आगे से राशि नहीं मिल पाएगी।

भौतिक सत्यापन जिन महिलाओं का बाकी है, उनका कार्य तेजी से किया जा रहा है। सत्यापन पूर्ण होते ही शेष योग्य महिलाओं को भी लाभ पहुंचाया जाएगा।

जिनका सत्यापन लंबित है, वे आस-पास की आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर फॉर्म भर सकती हैं और प्रक्रिया पूरी करा सकती हैं।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके जरिए आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *