पश्चिमी सिंहभूमि

भाजपा ने हाटगम्हरिया में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, घर-घर तिरंगा फहराने का आह्वान

पश्चिम सिंहभूम, 11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हाटगम्हरिया मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चातोम्बा ने किया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत हाटगम्हरिया फॉरेस्ट गेस्ट हाउस चौक से हुई और यह पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए बैंक चौक के पास संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में देशभक्ति का उत्साह चरम पर था। पूरा क्षेत्र *भारत माता की जय*, *वंदे मातरम*, *भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें*, *वीर सिद्धू-कानू अमर रहें* और *भारतीय सैनिक जिंदाबाद* जैसे नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लोगों से आगामी 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार, मंडल प्रभारी चंद्र मोहन तीयू, मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन चातोम्बा, अभिजीत गागराई, देवेंद्र कुम्हार, दुर्गावती बोयपाई, सुमन गागराई, धीरज सिंह, प्रताप कुम्हार, बूधन सिंह पिन्गुवा, श्याम लाल सिन्कु, रवींद्र दास, हेमंत बेहरा, पुर्नचंद्र पिन्गुवा, दुर्गा चरण पुरती, पॉलस गागराई, बोरजो पिन्गुवा, जोबा गोप समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *