रांची

रांची जिला सीनियर कुश्ती टीम का चयन ट्रायल 27 नवंबर को, तीनों वर्गों में होंगे मुकाबले

बिरसा मुंडा स्टेडियम में पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला फ्रीस्टाइल के पहलवान दिखाएंगे दमखम; चयनित खिलाड़ी राज्य चैंपियनशिप में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

रांची। 27वीं झारखंड राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता-2026 के लिए रांची जिला टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 27 नवंबर को बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोरहाबादी में रांची जिला सीनियर महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

रांची जिला कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने बताया कि चयन ट्रायल में पुरुष फ्रीस्टाइल, पुरुष ग्रीको रोमन और महिला फ्रीस्टाइल वर्ग के पहलवान हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान 4 से 7 दिसंबर तक रांची में आयोजित झारखंड राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता-2026 में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये दस्तावेज लाना अनिवार्य

चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पंचायत या नगर परिषद से निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आधार कार्ड और आवासीय प्रमाणपत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति साथ लानी होगी। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो भी अनिवार्य है।

तीनों वर्गों के भार वर्ग

पुरुष फ्रीस्टाइल

  • 57, 61, 65, 70 और 74 किलोग्राम
  • 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम

पुरुष ग्रीको रोमन

  • 55, 60, 63, 67 और 72 किलोग्राम
  • 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम

महिला फ्रीस्टाइल

  • 50, 53, 55, 57 और 59 किलोग्राम
  • 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम

चयन ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी बबलु कुमार से मोबाइल नंबर 7352141434 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *