झारखंड

36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता: कल्पना मुर्मू सोरेन को मुख्य संरक्षक बनने का आमंत्रण

गिरिडीह। 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन से गिरिडीह स्थित उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्हें प्रतियोगिता की आयोजन समिति में मुख्य संरक्षक के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया।

27 से 30 दिसंबर तक बोकारो में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर और बिपिन कुमार सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को बताया कि 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 दिसंबर 2026 तक दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से बालिका कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

आयोजन समिति में मुख्य संरक्षक बनने का दिया आमंत्रण

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को प्रतियोगिता की आयोजन समिति में मुख्य संरक्षक के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया। इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।

विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने आमंत्रण के लिए कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रति आभार जताया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के कृष्ण मुरारी शर्मा, अनीता सिंह, संजय कुमार, विवेक रंजन, सौरभ सहित अन्य सदस्य मौजूद .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *